Samachar Post रिपोर्टर, रांची :संसद का शीतकालीन सत्र 2025 इस बार 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। पूरे सत्र के दौरान कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस जानकारी की पुष्टि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर की।
राष्ट्रपति ने सत्र की तारीखों को दी मंजूरी
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा उम्मीद है कि यह सत्र सार्थक रहेगा, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिलेगी और जनता की अपेक्षाओं को पूरा किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें :बीसीसीएल एरिया-4 में अब तक नहीं बुझ पायी आग, ग्रामीणों में बढ़ी परेशानी
पिछले मानसून सत्र की यादें
पिछला मानसून सत्र (21 जुलाई – 21 अगस्त) विपक्ष के हंगामे की वजह से कई बार बाधित हुआ था।
- लोकसभा में तय 120 घंटे की चर्चा में केवल 37 घंटे ही हुई
- राज्यसभा में कुल 41 घंटे कार्यवाही
- लोकसभा ने 12 और राज्यसभा ने 15 विधेयक पारित किए
सबसे चर्चित रहा संविधान संशोधन विधेयक, जो प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों की गिरफ्तारी से जुड़ा था, जिसे आगे संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को भेजा गया।
Reporter | Samachar Post