गुमला: पुलिस एसोसिएशन सचिव महिला पुलिसकर्मी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप

Meenu | November 6, 2025 | 12:06 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, गुमला:गुमला पुलिस एसोसिएशन के सचिव मनोज पासवान को बुधवार रात पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कुम्हार ढलान स्थित एक कमरे में छापेमारी की, जहां पासवान एक महिला सहायक पुलिसकर्मी के साथ पाए गए। गिरफ्तारी के बाद देर रात तक थाने में पूछताछ जारी रही।

विधवा महिला पुलिसकर्मी ने लगाया गंभीर आरोप

इस कार्रवाई की शुरुआत एक अन्य महिला पुलिसकर्मी की शिकायत से हुई, जो उग्रवादी हिंसा में अपने पति को खो चुकी हैं। पीड़िता ने सचिव मनोज पासवान पर दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, साल 2017 में पासवान ने खुद को अविवाहित बताकर शादी का भरोसा दिया और अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिलाने का वादा किया। 2018 में महिला को पुलिस विभाग में नौकरी भी मिल गई, लेकिन इसके बाद भी पासवान ने संबंध बनाए रखे और शादी की बात टालते रहे।

यह भी पढ़ें :भैरव सिंह को चुटिया केस में हाईकोर्ट से मिली बेल

दूसरी महिला पुलिसकर्मी से बढ़ीं नजदीकियां

पीड़िता का आरोप है कि 2024 के अगस्त में पासवान ने विभाग की एक अन्य महिला सहायक पुलिसकर्मी से नजदीकी बढ़ानी शुरू कर दी, जिसका विरोध करने पर वह पहली महिला को धमकाने और ब्लैकमेल करने लगे।

सूचना के बाद पुलिस ने मारा छापा

लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर बुधवार रात पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को दूसरी महिला पुलिसकर्मी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार कर लिया।

महिलाओं के बयान दर्ज, केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी

पुलिस दोनों महिला पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज कर रही है। प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा और विभागीय कार्रवाई भी होगी।

Share this news

संबंधित खबरें