बिहार चुनाव 2025: गोपालगंज में जदयू-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Rupa Kumari | November 5, 2025 | 11:23 AM IST

Samachar Post डेस्क, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राज्य के कई इलाकों में तनाव की खबरें आ रही हैं। हाल ही में मोकामा में जनसुराज जन समर्थक पार्टी के नेता दुलारचंद यादव की हत्या के बाद अब गोपालगंज जिले के गोपालपुर इलाके में जदयू और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटना सामने आई है।

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा 2025: जानें तारीख, मुहूर्त, पूजा-व्रत और खास बातें

जदयू और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। झड़प में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि विवाद जदयू उम्मीदवार अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय और कांग्रेस उम्मीदवार हरिनारायण कुशवाहा के समर्थकों के बीच हुआ। कांग्रेस की ओर से अनूप कुशवाहा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कुछ रिपोर्टों में यह झड़प कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र में हुई बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर दोनों दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद नहीं थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनके पार्टी झंडे फाड़े गए और मारपीट की गई। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनज़र क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि हालात काबू में रहें।

Share this news

संबंधित खबरें