मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई: गांडेय से 3 गिरफ्तार, 2 फरार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह: जिले की पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांडेय थाना क्षेत्र के बैरगी गांव के पास छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

पुलिस अधीक्षक को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि गांडेय–गिरिडीह रोड किनारे बैरगी गांव के पास कुछ युवक मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। इस पर डीएसपी (साइबर क्राइम) आबिद खों के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और तत्परता से छापेमारी की गई।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार युवकों की पहचान इस प्रकार है, साजीद अंसारी (22 वर्ष), ग्राम दाब, थाना गांडेय, नजाउल अंसारी (23 वर्ष), ग्राम दाब, थाना गांडेय, चंदन कुमार मंडल (20 वर्ष), ग्राम जोरासिमर, थाना अहिल्यापुर पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एयरटेल पेमेंट बैंक के ग्राहकों को बैंक अधिकारी बनकर कॉल करते थे, ओटीपी (OTP) प्राप्त कर खातों से रुपये ठगते थे।

यह भी पढ़ें: ED की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी के घर से लेकर दफ्तर तक ₹3,000 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

फरार आरोपी और बरामदगी

दो अन्य आरोपी, मो. आलम अंसारी, ग्राम महजोरी ढाब, फारमुल अंसारी, ग्राम महजोरी ढाब मौके से भागने में सफल रहे। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। इस संबंध में साइबर थाना गिरिडीह में कांड संख्या 36/2025 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान और भी तेज किया जाएगा।

https://samacharpost.live/2025/11/ed-freezes-anil-ambani-assets-worth-3084-crore-pmla-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment