पटना जू और पार्कों के समय में बदलाव: अब सुबह 6 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा चिड़ियाघर

Samachar Post डेस्क, पटना :ठंड की दस्तक के साथ पटना जू (Sanjay Gandhi Biological Park) और शहर के सभी प्रमुख पार्कों के खुलने-बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। नया शेड्यूल आज से लागू हो गया है और यह फरवरी तक प्रभावी रहेगा। अब पटना जू सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। वहीं मॉर्निंग वॉक के लिए प्रवेश का समय सुबह 9 बजे तक तय किया गया है। राजधानी के सभी पार्क, जिनमें ईको पार्क भी शामिल है, अब सुबह 5:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक खुले रहेंगे।

हर साल ठंड के मौसम में यह बदलाव इसलिए किया जाता है क्योंकि दिन छोटे और शामें जल्दी अंधेरी हो जाती हैं। गर्मियों में जू का समय सुबह 5 से शाम 6 बजे तक रहता है, लेकिन सर्दियों में इसे एक घंटे कम कर दिया जाता है। जू प्रशासन के अनुसार, ठंड के मौसम में दर्शकों की संख्या बढ़कर 8–9 हजार प्रतिदिन तक पहुंच जाती है, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या लगभग 6 हजार रहती है। प्रवेश शुल्क वयस्कों के लिए 50 रुपये और बच्चों के लिए 20 रुपये निर्धारित है। नौकायन, मछलीघर और शिशु उद्यान जैसी गतिविधियों के लिए अलग शुल्क लिया जाता है।

यह भी पढ़ें :रांची में 19 दिन तक गूंजेगी हॉकी की धमक, हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 का शेड्यूल जारी

जानवरों को ठंड से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं

सभी पिंजरों में हीटर और बल्ब लगाए गए हैं, जबकि शेर और बाघों के बाड़ों में ब्लोअर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, जानवरों को कंबल और पौष्टिक भोजन भी दिया जा रहा है। जू प्रशासन का कहना है कि ठंड के दिनों में जानवरों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि उन्हें मौसम से कोई परेशानी न हो।

Share this news

संबंधित खबरें