Samachar Post डेस्क, रांची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज 60वां जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हार्दिक बधाई दी और उनकी जनसेवा और मेहनत की सराहना की।
पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी जनसेवा के प्रति समर्पण और मेहनती स्वभाव की हर जगह सराहना होती है। उन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और हर भारतीय को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन देने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
यह भी पढ़ें: दीपावली की रात पटाखों से झुलसे डेढ़ दर्जन लोग, रिम्स-सदर में चला इलाज

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।


