मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

आंत में मल जमा होकर गया था सूख, डॉक्टर ने गोल ब्लाडर में स्टोन बताकर 14 साल की बच्ची का निकाल दिया गोल ब्लाडर

--Advertisment--

घर में इलाजरत बीमार बच्ची।

पारस अस्पताल में बच्ची के गलत इलाज का मामला, परिजनों ने मंत्री व सचिव से लिखित शिकायत कर न्याय की लगाई गुहार


Samachar Post, रांची : राजधानी के पारस अस्पताल द्वारा 14 साल की बच्ची का गलत इलाज और डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है। पीड़ित रोगी के पिता अविनाश कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच की मांग की है और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है। दरअसल, अविनाश कुमारी की 14 वर्षीय बेटी साक्षी को पेट दर्द की शिकायत 14 अक्टूबर 2024 को पारस अस्पताल में डॉ. नवीन कुमार ने देखने के बाद बच्ची को भर्ती करने की सलाह दी। जिसके बाद उन्होंने जांच कर बताया कि बच्चे के गोल ब्लाडर में स्टोन है और सर्जरी कर गोल ब्लाडर निकालना हाेगा। 15 अक्टूबर को ऑपरेशन किया गया। इधर, परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के बाद भी बच्ची की स्थिति में सुधार नहीं हुआ और दर्द लगातार बना रहा। बाद में एक बार फिर जांच कराने पर डॉक्टरों ने बताया कि गॉलब्लैडर से स्टोन निकाला गया है, जबकि पहले की रिपोर्ट्स में स्टोन का कोई जिक्र नहीं था। 

इस दौरान बच्ची को कई बार हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। बीते 28 अप्रैल को पुन: पारस अस्पताल लेकर जाने पर दोबारा सभी तरह की जांच की गई है। सिटी स्कैन में पता चला कि स्टोन जैसा कुछ था ही नहीं, बच्ची के आंत के पास मल जमा होकर सूख गया था। इस वजह से परेशानी हो रही थी। दोबारा जांच करने वाले डॉक्टर ने कहा कि पूर्व में ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने गलत ऑपरेशन कर बेवजह गोलब्लाडर निकाल दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सही तरीके से इलाज नहीं किया, जिससे बच्ची को मानसिक और शारीरिक रूप से भारी नुकसान हुआ है। साथ ही उन्होंने इस मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment