लोहरदगा : दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत; 2 गंभीर घायल

Samachar Post रिपोर्टर,लोहरदगा : दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत 2 गंभीर घायल जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत कुंदो मैदान के पास बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भंडरा भेजा। थाना प्रभारी रवी रंजन कुमार ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि दो अन्य ने सदर अस्पताल लोहरदगा ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : बिहार विधानसभा चुनाव : जन सुराज आज जारी करेगा उम्मीदवारों की सूची, सबकी निगाहें प्रशांत किशोर पर

हादसे में तीन की मौत

थाना प्रभारी रवी रंजन कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने सदर अस्पताल लोहरदगा ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है मिज़ान अंसारी, पिता कलाम अंसारी, निवासी लोहरदगा मुकेश उरांव, पिता लालू उरांव, निवासी पंडरिया (भंडरा थाना क्षेत्र) प्रकाश उरांव, पिता फगुआ उरांव।

दो घायल रिम्स रांची रेफर

घायल व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार की गई है, इरफान अंसारी, पिता अबुल अंसारी, निवासी जोरी गोविंदा उरांव, पिता फ़तलू उरांव, निवासी पंडरिया ग्राम दोनों को पहले भंडरा सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share this news

संबंधित खबरें