झारखंड में फिर मंडराया बारिश और तूफान का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rupa Kumari | October 6, 2025 | 11:53 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में रविवार को हल्की बारिश और बादलों ने मौसम को सुहावना बनाया, लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। सोमवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : झारखंड : ADG जैप ने थानों में मुंशी पद पर महिला आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति पर रोक लगाई

क्यों बिगड़ेगा मौसम?

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा निम्न दबाव अब झारखंड की तरफ बढ़ रहा है। यह सिस्टम ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा है। इसके असर से संताल परगना, गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, कोडरमा, चतरा, बोकारो समेत करीब 10 जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

तापमान और बारिश का हाल

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 28.6 मिमी बारिश पाकुड़ में दर्ज हुई। सबसे अधिक तापमान 33.2°C जमशेदपुर में और सबसे कम तापमान 19°C लातेहार में रहा।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां समेत दक्षिणी जिलों में बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना जताई है। लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

Share this news

संबंधित खबरें