मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सीयूजे में ‘खेलोत्सव पुरस्कार समारोह’ 7 को, 300 विजेता खिलाड़ी होंगे सम्मानित

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) के स्पोर्ट्स विंग की ओर से 7 अक्टूबर को ‘खेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2025’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास की अध्यक्षता में होगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस अधिकारी किशोर कौशल और अंजनी कुमार झा उपस्थित रहेंगे, जो करीब 300 विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

एशियन गेम्स पदक विजेता, धोनी के कोच भी रहेंगे शामिल

विशिष्ट अतिथियों में एशियन गेम्स पदक विजेता मधुमिता कुमारी, अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी सुजाता भगत और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कोच चंचल भट्टाचार्य शामिल होंगे। खेलकूद प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि समारोह में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक, प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न और टी-शर्ट प्रदान की जाएंगी। विजेताओं में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।

सर्वश्रेष्ठ 3 स्कूल, 3 एम्पलाई, स्पोर्ट्स वॉलंटियर भी होंगे सम्मानित

इसके साथ ही विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ तीन स्कूल, तीन एम्प्लोयी, स्पोर्ट्स वालंटियर और एल्यूमनी को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय में खेल भावना, टीमवर्क और अनुशासन को बढ़ावा देना तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को तराशना है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment