मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दुर्गा भक्ति में डूबी रांची: आज खुलेंगे कई भव्य पूजा पंडाल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची इन दिनों मां दुर्गा की भक्ति और उल्लास में सराबोर है। पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा है, गलियां और चौक-चौराहे रंग-बिरंगी रोशनी से चमक रहे हैं। दुर्गा पूजा की शुरुआत के साथ ही भव्य पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोले जा रहे हैं। गुरुवार को दो प्रमुख पंडाल खुले थे, जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं आज शुक्रवार को आठ बड़े पंडालों का उद्घाटन होगा।

यह भी पढ़ें :रांची : पागल कुत्ते का आतंक, 17 लोगों पर हमला-स्कूली बच्चे भी घायल

गुरुवार को खुले दो प्रमुख पंडाल

श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति और महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति के पंडालों में गुरुवार को पट खोले गए। माता रानी के दर्शन और आकर्षक सजावट देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे।

आज खुलेंगे आठ प्रमुख पंडाल

शुक्रवार को शहर के आठ बड़े पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इनमें बकरी बाजार, हरमू पंच मंदिर, रेलवे स्टेशन परिसर, आरआर स्पोर्टिंग क्लब, राजस्थान मित्र मंडल और चंद्रशेखर आजाद समिति के पंडाल शामिल हैं।

  • बकरी बाजार पंडाल: कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर की झलक, 31 कन्याओं के पूजन से उद्घाटन।
  • हरमू पंच मंदिर: वृंदावन प्रेम मंदिर पर आधारित पंडाल, शाम 7 बजे CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन।
  • चंद्रशेखर आजाद समिति: ‘मानव जीवन यात्रा’ थीम पर आधारित, भ्रूण से मृत्यु तक की जीवन झलक।
  • ओसीसी क्लब: त्रिदेवों की आध्यात्मिक ऊर्जा पर आधारित पंडाल, दक्षिण भारतीय शैली की सजावट।
  • रेलवे स्टेशन पंडाल: तिरुपति बालाजी मंदिर की झलक, 40 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा मुख्य आकर्षण।

भक्तिमय हुआ माहौल

रांची के हर कोने में पूजा पंडालों की रौनक है। शुक्रवार के बाद 27 और 28 सितंबर को भी कई अन्य पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। शहर में इस समय दुर्गा भक्ति और सांस्कृतिक उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

https://samacharpost.live/2025/09/tamad-district-rabid-dog-attack-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment