मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दुर्गा पूजा से पहले सैलरी न मिलने पर भड़के गिरिडीह के सफाई कर्मी, निगम कार्यालय पर प्रदर्शन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह :दुर्गा पूजा तक भी गिरिडीह नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली है। इसी को लेकर शुक्रवार को सफाई कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित कर्मचारियों ने निगम कार्यालय का घेराव किया, मुख्य गेट पर ताला जड़ा और जमकर नारेबाजी की।कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी कि अगर तुरंत वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

यह भी पढ़ें :रांची में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की बड़ी सफलता

पूजा पर खुशियाँ नहीं, सिर्फ़ संकट

कर्मचारियों का कहना है कि जब हर घर में त्योहार पर खुशियाँ होनी चाहिए, तब उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। वेतन न मिलने से बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से वेतन भुगतान को लेकर निर्देश दिए गए थे, लेकिन नगर निगम प्रबंधन लगातार लापरवाही बरत रहा है।

हमेशा उपेक्षित किए जाते हैं

प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने कहा कि वे दिन-रात शहर को साफ-सुथरा रखने में लगे रहते हैं, त्योहारों पर भी अपने परिवार से दूर रहकर काम करते हैं, लेकिन जब वेतन की बारी आती है तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है।

साफ चेतावनी

कर्मचारियों ने कहा अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में पूरा शहर गंदगी में डूब जाएगा और इसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।

https://samacharpost.live/2025/09/ranchi-swasth-nari-sashakt-parivar-abhiyan-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment