मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गढ़वा में कीचड़ में फिसलकर बिजली के तार की चपेट में आया युवक, मौत

--Advertisment--

  • कोयल नदी की ओर शौच के लिए गया था 21 वर्षीय अंकुश श्रीवास्तव। बिजली मोटर के पास पड़े तार के संपर्क में आने से गई जान।

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में बिजली करंट की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना कांडी थाना क्षेत्र के खरौंधा पंचायत अंतर्गत भुड़वा गांव की है। मृतक की पहचान अंकुश श्रीवास्तव के रूप में हुई है। घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अंकुश रात में शौच के लिए कोयल नदी की ओर जा रहा था। रास्ते में कीचड़ होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह गिर पड़ा। इसी दौरान वह पास में लगे बिजली मोटर के समीप पड़े बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अंकुश मूल रूप से नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के सरहसताल गांव का रहने वाला था। पिता गोविंद बिहारी श्रीवास्तव के निधन के बाद वह अपनी मां के साथ ननिहाल भुड़वा गांव में रह रहा था।

परिवार का सबसे बड़ा बेटा था अंकुश

अंकुश अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। परिवार में उसकी 17 वर्षीय बहन और एक छोटा भाई है। पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी काफी हद तक अंकुश पर थी। परिजनों की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है। मां अपने बच्चों के साथ झोपड़ी में रहकर परिवार का गुजारा कर रही थी। बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर कांडी थाना के एसआई रविशंकर मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत के मुखिया परिखा राम, उपमुखिया रवि कुमार मेहता और मुन्ना ठाकुर मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment