मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में वन विभाग की कार्रवाई, अवैध माइका लदा वाहन जब्त; चालक फरार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गिरिडीह जिले के गावां में वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध माइका लदे एक वाहन को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं, वाहन का पीछा करने के दौरान वन विभाग के सरकारी वाहन चालक के पैर में गंभीर चोट लग गई। घायल चालक के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

डोरंडा-पटना मुख्य पथ पर की गई कार्रवाई

वनपाल राजेंद्र प्रसाद के मुताबिक, बीती रात डोरंडा-पटना मुख्य पथ पर घघरी कुरा के पास वन विभाग की टीम ने एक संदिग्ध वाहन का पीछा किया। जांच के दौरान वाहन में अवैध रूप से माइका लदा होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने वाहन को जब्त कर लिया।

वाहन छोड़कर भागा चालक, पीछा करने में कर्मचारी घायल

कार्रवाई के दौरान वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने पीछा किया। इसी दौरान विभाग के सरकारी वाहन चालक के पैर में गंभीर चोट लग गई। जब्त वाहन को गावां वन परिसर लाया गया है। वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। वनपाल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जांच में पूरी जानकारी सामने आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी टीम में ये अधिकारी-कर्मी थे शामिल

इस कार्रवाई में वनपाल राजेंद्र प्रसाद के अलावा जिलजीत कुमार, रोसी रंजन और सुमित चौधरी शामिल थे। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध माइका कारोबार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल जब्त वाहन और उसमें लदे माइका से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment