मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो: नशे के लिए पैसे नहीं देने पर 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, तीन घंटे में आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले 70 वर्षीय भरत सिंह की हत्या कर दी गई। घटना हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 स्थित सरदार पटेल स्कूल के दक्षिण दिशा में हुई। पुलिस के अनुसार, नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर एक व्यक्ति ने बुजुर्ग पर पत्थर से हमला किया और मारपीट कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के करीब तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सुबह पांच बजे मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला

नगर पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के अनुसार, भरत सिंह शनिवार सुबह करीब पांच बजे रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान कंबल ओढ़े एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और नशा करने के लिए पैसे मांगने लगा। पुलिस के मुताबिक, भरत सिंह ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आरोपी ने उन पर पत्थर से हमला किया और मारपीट की। इस हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हरला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

विशेष टीम ने तीन घंटे में आरोपी को पकड़ा

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। इसके बाद घटना के करीब तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान पंकज साह उर्फ पंकज वर्मा के रूप में की है।

पुलिस ने कई सामान किए बरामद

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर, खून से सनी शर्ट, मृतक का मोबाइल फोन, टूटा हुआ चश्मा और आरोपी का कंबल बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment