मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर: टाटा स्टील की सेंट्रल कैंटीन में अव्यवस्था पर नाराजगी, नितेश राज ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा स्टील की सेंट्रल कैंटीन में भोजन वितरण और बढ़ती भीड़ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारियों को हो रही परेशानियों और अधिकारियों की भोजन सब्सिडी बंद होने का मुद्दा अब यूनियन तक पहुंच गया है। टाटा स्टील यूनियन के सहायक सचिव और सेंट्रल कैंटीन मैनेजिंग कमेटी (CCMC) के वाइस चेयरमैन नितेश राज ने यूनियन अध्यक्ष को पत्र लिखकर व्यवस्था में सुधार की मांग की है। नितेश राज ने समस्याओं के समाधान के लिए 10 से 15 दिनों की समयसीमा तय की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में ठोस पहल नहीं हुई, तो वह कैंटीन मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन पद से इस्तीफा दे देंगे।

कैंटीन में बढ़ी भीड़, भोजन वितरण प्रभावित होने का आरोप

नितेश राज ने अपने पत्र में कहा है कि कैंटीन खुलने के शुरुआती समय से ही कर्मचारियों की भारी भीड़ जुट रही है। इससे भोजन वितरण प्रभावित हो रहा है। उनके अनुसार, व्यवस्था में सुधार के प्रयासों के बावजूद स्थिति में अपेक्षित बदलाव नहीं आया है। उन्होंने दावा किया कि अव्यवस्था के कारण कई कर्मचारी कैंटीन जाने से कतराने लगे हैं। पिछले दिनों कुछ कर्मचारियों को भोजन नहीं मिल पाने की बात भी उन्होंने पत्र में उठाई है।

अलग-अलग कैंटीन व्यवस्था बहाल करने की मांग

नितेश राज के मुताबिक, पहले स्थायी कर्मचारियों और ठेका कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कैंटीन की व्यवस्था थी। इससे भोजन वितरण अपेक्षाकृत सुचारु रहता था। उनका कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद भीड़ और अव्यवस्था की समस्या बढ़ गई है। उन्होंने अधिकारियों की भोजन सब्सिडी बंद किए जाने का मुद्दा भी उठाया। उनके अनुसार, इसके बाद अधिकारी वर्ग के भी कैंटीन से दूरी बनाने की बात सामने आई है। नितेश राज ने दावा किया कि नई व्यवस्था लागू होने से दो दिन पहले ही उन्होंने संबंधित लोगों से मिलकर संभावित समस्याओं के प्रति आगाह किया था, लेकिन उनकी आपत्तियों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया।

यूनियन अध्यक्ष से प्रबंधन के साथ बातचीत की अपील

नितेश राज ने यूनियन अध्यक्ष से उच्च प्रबंधन के साथ जल्द बातचीत कर पहले की तरह अलग-अलग भोजन व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है। इसमें स्थायी कर्मचारियों, अधिकारियों और वेंडर कर्मचारियों के लिए अलग व्यवस्था की बात कही गई है। उन्होंने अधिकारियों की बंद की गई भोजन सब्सिडी दोबारा शुरू करने की भी मांग की है। उनका मानना है कि इन कदमों से कैंटीन में भीड़ नियंत्रित करने और कर्मचारियों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है।

15 दिन में समाधान नहीं हुआ तो इस्तीफे की चेतावनी

कैंटीन की व्यवस्था में सुधार के लिए 10 से 15 दिनों की समयसीमा तय किए जाने के बाद अब यूनियन और प्रबंधन की अगली कार्रवाई पर नजर रहेगी। नितेश राज ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में ठोस समाधान नहीं निकला, तो वह CCMC के वाइस चेयरमैन पद से इस्तीफा दे देंगे। फिलहाल, कैंटीन की व्यवस्था और भोजन सब्सिडी को लेकर उठाए गए इन मुद्दों पर प्रबंधन की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment