मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कैंटीन में हादसा, मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी की एक उंगली कटी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की कैंटीन में शनिवार सुबह सब्जी काटने वाली मशीन की सफाई के दौरान एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में सोडेक्सो कंपनी में कार्यरत तपन कुमार महतो की एक उंगली कटकर अलग हो गई, जबकि दो अन्य उंगलियां भी बुरी तरह जख्मी हो गईं। घायल कर्मचारी का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में चल रहा है।

नाइट शिफ्ट के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे की है। तपन कुमार महतो नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान सब्जी काटने वाली मशीन की सफाई करते समय उनका हाथ मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में उनकी उंगलियों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उन्हें तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर किया गया। कर्मचारी के अनुसार, अस्पताल पहुंचने में देरी होने के कारण कटी हुई उंगली को दोबारा जोड़ना संभव नहीं हो सका।

इलाज का खर्च उठा रही कंपनी

घटना की जानकारी मिलने के बाद राजद नेता विनोद यादव टीएमएच पहुंचे और घायल कर्मचारी से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने सोडेक्सो कंपनी के अधिकारी पवन कुमार सिंह से भी बात की। अधिकारी ने बताया कि कंपनी कर्मचारी के इलाज का खर्च उठा रही है। हालांकि, उन्होंने मुआवजे के संबंध में जानकारी नहीं होने की बात कही।

उचित मुआवजे और सुरक्षा की मांग

विनोद यादव ने मांग की कि घायल कर्मचारी को उचित मुआवजा दिया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। मशीन की सफाई के दौरान हादसा होने के कारण कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित प्रक्रिया की जांच भी महत्वपूर्ण है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment