मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची : नेमरा पहुंचकर देवेंद्र नाथ महतो ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात, शोक की घड़ी में बंधाया ढांढस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान महतो ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ एकजुटता जताई।

पारंपरिक रीति-रिवाज से जताया अपनत्व

नेमरा में हुई मुलाकात के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने रूपी सोरेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने झारखंड की पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धोती भेंट की। महतो ने मुख्यमंत्री को गले लगाकर ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। मुलाकात के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन और मां रूपी सोरेन को खोना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

हेमंत सोरेन ने भी जाना महतो का हाल

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। खबर के अनुसार, आंदोलन के दौरान उनके लगातार संघर्ष और शारीरिक कमजोरी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने, इलाज कराने और अपना ख्याल रखने की सलाह दी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment