मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची : रैली के दौरान फिसला स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का पैर, बोले- अब बिल्कुल ठीक हूं

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी रैली के दौरान पैर फिसलने से चोटिल हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि चोट लगने के बाद एक पल के लिए उन्हें लगा कि शायद उनका पैर टूट गया है, लेकिन अब वह पूरी तरह ठीक हैं। डॉ. इरफान अंसारी ने अपनी पोस्ट में बताया कि रैली के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे उन्हें चोट लगी। उस समय उन्हें एक पल के लिए ऐसा महसूस हुआ कि उनका पैर टूट गया होगा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अब उनकी हालत ठीक है।

समर्थकों और शुभचिंतकों का जताया आभार

स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी पोस्ट में लोगों की दुआओं और आशीर्वाद के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार, दुआएं और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। साथ ही, उन्होंने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों को दिल से धन्यवाद दिया।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment