मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

SIR : दो बार सुनवाई में दस्तावेज नहीं देने वाले वोटरों की बूथवार सूची बनेगी, नवंबर में दलों से होगी साझा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के तहत दो बार नोटिस सुनवाई के बावजूद जरूरी दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं की बूथवार सूची तैयार की जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को सभी जिलों में SIR से जुड़े कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिया। निर्देश के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2026 तक ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार करनी होगी। नवंबर के पहले सप्ताह में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और बूथ लेवल एजेंट-2 (BLA-2) की पांचवीं बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के BLA-2 के साथ सूची साझा की जाएगी। संबंधित मतदान केंद्रों पर भी सूची प्रकाशित की जाएगी, ताकि संबंधित मतदाताओं तक जानकारी पहुंचे और वे आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा सकें।

पात्र मतदाताओं को दस्तावेज जुटाने में मिलेगी मदद

समीक्षा बैठक में के. रवि कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सत्यापन के दौरान यदि किसी व्यक्ति का नाम किसी दूसरे राज्य या विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज मिलता है और वह संबंधित मतदान केंद्र की सूची में अपना नाम नहीं रखना चाहता, तो नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर नाम हटाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने BLO को नए और युवा पात्र भारतीय नागरिकों की सूची अपने रजिस्टर में तैयार करने का भी निर्देश दिया। इसमें ऐसे आवेदकों को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन किया है, लेकिन घोषणा पत्र के लिए जरूरी सहायक दस्तावेज उपलब्ध कराने में असमर्थ हैं। ऐसे आवेदकों से संपर्क कर उन्हें दस्तावेज जुटाने में सहायता देने को कहा गया है, ताकि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

ECINET पर डिजिटलीकरण में तेजी लाने का निर्देश

बैठक में फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के आवेदनों के साथ-साथ नोटिस सुनवाई के बाद जारी किए गए स्पीकिंग ऑर्डर को ECINET पर डिजिटल रूप में दर्ज करने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तय समय-सीमा में काम पूरा करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में राज्य ट्रेनिंग नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित विभिन्न जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी, ERO और AERO वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment