मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Hazaribagh News: हजारीबाग में विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, पति के लौटने पर थाने पहुंची पीड़िता

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के डुमरडीह गांव में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही नसीम अंसारी पर जबरन दुष्कर्म करने और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की लिखित शिकायत के आधार पर बरही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता की उम्र करीब 19 वर्ष है। उसके पति रोजगार के सिलसिले में हैदराबाद में रहते हैं। महिला गांव में अपनी सास और ननद के साथ रहती है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 30 सितंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान आरोपी कथित तौर पर उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।महिला के अनुसार, जब उसने विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। इस वजह से पीड़िता डर गई और तत्काल किसी को घटना की जानकारी नहीं दे सकी।

पति को फोन पर बताई घटना, फिर थाने पहुंची महिला

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता ने बाद में फोन पर अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद उसका पति हैदराबाद से गांव लौट आया। इसके बाद महिला अपने पति के साथ बरही थाना पहुंची और लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही जांच

पीड़िता के आवेदन के आधार पर बरही पुलिस ने नसीम अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों और आरोपी की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment