मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Jamshedpur News: पोटका विधायक संजीव सरदार का एक्शन, देर से पहुंचे अधिकारी तो मुख्य द्वार पर लगाई कुर्सी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका में सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की लेटलतीफी को लेकर विधायक संजीव सरदार ने सख्त रुख अपनाया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर नाराज विधायक कार्यालय के भीतर जाने के बजाय मुख्य द्वार पर ही कुर्सी लगाकर बैठ गए। वह करीब 11:30 बजे तक वहीं बैठे रहे और अधिकारियों-कर्मचारियों के पहुंचने के समय पर नजर रखी।

देर से पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाई फटकार

निरीक्षण के दौरान सुबह करीब 10:25 बजे अंचलाधिकारी निकिता बाला कार्यालय पहुंचीं और विधायक से अंदर बैठने का अनुरोध किया। हालांकि, विधायक ने मुख्य द्वार पर ही बैठने का फैसला किया। इसके बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनीषा कुमारी, श्रम पदाधिकारी धीरज कुमार, मनरेगा बीपीओ गुरुचरण महतो, क्लर्क अब्दुल रहमान, कार्तिक दास और लेडी सुपरवाइजर समेत कई कर्मचारी देर से कार्यालय पहुंचे।

विधायक संजीव सरदार ने देर से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई और समय पर कार्यालय पहुंचने की हिदायत दी। वहीं, कुछ पुरुष अधिकारियों और कर्मचारियों का माला पहनाकर व्यंग्यात्मक तरीके से स्वागत भी किया। विधायक ने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी जरूरी है। आम लोगों को अपने काम के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का घंटों इंतजार नहीं करना चाहिए।

SIR के काम में देरी की शिकायतों पर किया औचक निरीक्षण

विधायक के मुताबिक, पोटका क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम चल रहा है। इस प्रक्रिया के तहत 20 हजार से अधिक मतदाता विसंगति सूची में शामिल हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने दस्तावेजों में सुधार कराने के लिए प्रखंड मुख्यालय पहुंच रहे हैं। संजीव सरदार ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि SIR से जुड़े कार्यों का निष्पादन धीमी गति से हो रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं शिकायतों के बाद उन्होंने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के गांवों से लोग अपना काम छोड़कर प्रखंड कार्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में अधिकारियों और कर्मचारियों के समय पर मौजूद नहीं रहने से लोगों को बेवजह इंतजार करना पड़ता है। जनता से जुड़े कामों में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश

विधायक ने बताया कि देर से कार्यालय पहुंचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत वरीय अधिकारियों से की गई है। साथ ही, संबंधित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने तथा आम जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। विधायक ने चेतावनी दी कि कार्यशैली में सुधार नहीं करने और जनता के काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment