मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर : कचरे के ढेर में बोरे में बंद मिला मवेशी के बच्चे का शव, टेल्को की महानंद बस्ती में हंगामा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र की महानंद बस्ती में सोमवार रात कचरे के ढेर में बोरे में बंद मवेशी के बच्चे का शव मिलने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची टेल्को पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित की। एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस बल भी तैनात किया गया।

बोरे को कुत्तों ने नोचा, तब दिखाई दिया शव

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे बस्ती के पास कचरे के ढेर में मवेशी के बच्चे का शव मिला। बताया जा रहा है कि शव को बोरे में बंद कर वहां फेंका गया था। बाद में कुत्तों ने बोरे को नोचकर फाड़ दिया, जिसके बाद शव दिखाई देने लगा। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की गंभीरता से जांच करने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि किसी असामाजिक तत्व ने जानबूझकर यह हरकत की है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टेल्को थाना पुलिस ने लोगों को समझाया और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद स्थिति शांत हुई।

बस्ती में गंदगी और सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस्ती में नियमित सफाई नहीं होने और जगह-जगह कचरा जमा रहने की समस्या भी उठाई। लोगों का कहना था कि इलाके में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत है। उन्होंने प्रशासन से नियमित सफाई सुनिश्चित करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मवेशी के बच्चे का शव वहां किसने और किन परिस्थितियों में फेंका, यह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही घटना से जुड़ी स्थिति साफ हो सकेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment