मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Seraikela News: कांड्रा में कंटेनर की टक्कर से महिला गंभीर घायल, TMH में भर्ती

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला : जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पदमपुर टोल मोड़ के पास कंटेनर की टक्कर से घायल महिला की पहचान रघुनाथपुर निवासी प्रतिमा पात्रो के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है।

स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रतिमा पात्रो पैदल स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहा कंटेनर (नंबर UP 70 QT 995) पदमपुर टोल मोड़ पर मुड़ रहा था। इसी क्रम में कंटेनर ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद उनके कान से भी खून निकलने लगा।

पुलिस ने कंटेनर कब्जे में लिया

महिला की गंभीर हालत को देखते हुए राहगीरों ने पदमपुर टोल पर मौजूद एंबुलेंस की मदद से उन्हें तत्काल TMH पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment