मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, AIIMS के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, देवघर : उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को देवघर पहुंचे। वह करीब 11 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से उप राष्ट्रपति सीधे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), देवघर के लिए रवाना हुए।

AIIMS के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि

उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। इस समारोह में संस्थान के विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए डिग्रियां प्रदान की जा रही हैं। उप राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देवघर में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गईं। उनके आगमन के दौरान एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की मौजूदगी रही।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment