Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के गिरिडीह जिला कार्यालय में दिवंगत रूपी सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद नेताओं ने रूपी सोरेन के निधन को पार्टी और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस दौरान उनके सामाजिक जीवन और झारखंड आंदोलन के दौर में उनके योगदान को भी याद किया गया।
रांची के अस्पताल में हुआ था निधन
रूपी सोरेन का हाल ही में रांची स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल में निधन हुआ था। उनके निधन की खबर के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्वेता शर्मा समेत कई नेता रहे मौजूद
श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा, JMM जिलाध्यक्ष संजय सिंह, गिरिडीह नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा, उप मेयर सुमित कुमार और कृष्ण मुरारी शर्मा समेत पार्टी के कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने रूपी सोरेन के निधन पर गहरा दुख जताया और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। सभा के दौरान माहौल गमगीन रहा।





















