मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रूपी सोरेन के निधन पर भावुक हुए रघुवर दास, बोले- मां सरीखा था उनका स्नेह; सुनाया किस्सा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने रूपी सोरेन को अपने लिए मां के समान बताया और उनके साथ बिताए पुराने पलों को याद किया। रघुवर दास ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन की खबर से वह मर्माहत और स्तब्ध हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की।

‘रूपी चाची का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति’

रघुवर दास ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने लिखा कि रूपी चाची से उन्हें पुत्र जैसा स्नेह मिला और उनका यह स्नेह हमेशा उनकी यादों में रहेगा। उन्होंने रूपी सोरेन को ममता का स्वरूप बताते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें मोक्ष प्रदान करें।

ओडिशा से लौटने के बाद हुई थी मुलाकात

रघुवर दास ने रूपी सोरेन से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद जब वह झारखंड लौटे थे, तब गुरुजी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन से मिलने उनके आवास गए थे। उन्होंने बताया कि उस समय ओडिशा विधानसभा चुनाव में मयूरभंज से शिबू सोरेन की बेटी चुनाव हार गई थीं। रघुवर दास के मुताबिक, मुलाकात के दौरान रूपी सोरेन ने मजाकिया अंदाज में उनसे कहा था, ‘तुमने मेरी बेटी को हरा दिया।’ रघुवर दास ने जवाब दिया था कि वह उस समय राज्यपाल थे और चुनाव पार्टी का मामला था।

शिबू सोरेन के साथ बैठकर आग तापने की याद

रघुवर दास ने अपने पुराने राजनीतिक और पारिवारिक संबंधों को याद करते हुए बताया कि जब शिबू सोरेन मुख्यमंत्री थे और वह उपमुख्यमंत्री के पद पर थे, तब गुरुजी अक्सर उन्हें सर्दियों में अपने आवास पर बुलाया करते थे। उन्होंने कहा कि ऐसे मौकों पर वह शिबू सोरेन और रूपी सोरेन के साथ बैठकर आग तापते थे। रघुवर दास ने कहा कि रूपी सोरेन उनके लिए मां सरीखी थीं और उनसे हमेशा काफी स्नेह मिला। लंबे समय से बीमार चल रहीं रूपी सोरेन का बुधवार देर शाम रांची के हिल व्यू अस्पताल में निधन हुआ था। उनके निधन के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment