मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साहिबगंज में CSP से 2.45 लाख रुपये चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, साहिबगंज : तालझारी थाना क्षेत्र के बड़ी भगियामारी गांव स्थित अभिषेक आनंद CSP से 29 सितंबर की रात हुई 2.45 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से चोरी की रकम में से 20 हजार रुपये नकद, घटना में इस्तेमाल बाइक, चोरी के पैसों से खरीदी गई एक अन्य बाइक और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले को लेकर तालझारी थाना में 30 सितंबर 2026 को कांड संख्या 165/26 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी BNS-2023 की धारा 331(1)/303(2) के तहत दर्ज की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी की रकम की बरामदगी के लिए विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था।

मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस के मुताबिक, मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 अक्टूबर को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें नया बस्ती मोतीझरना, महाराजपुर निवासी कोहिनुर शेख उर्फ कुन्दर शेख (20) और हाथीगढ़, सकरीगली निवासी आदित्य यादव उर्फ सोनू यादव (24) शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की रकम के अलावा घटना में प्रयुक्त बाइक, चोरी के पैसे से खरीदी गई बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

चोरी के पैसों से खरीदी गई बाइक भी बरामद

पुलिस के अनुसार, आदित्य यादव के पास से चोरी के 10 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर बाइक (JH18B-3290) और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं, कोहिनुर शेख के पास से चोरी के 10 हजार रुपये, चोरी की रकम से खरीदी गई बजाज पल्सर 125 सीसी बाइक और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद पल्सर बाइक का चेचिस नंबर MD2C19BX7TPE05841 और इंजन नंबर 12XPTE-56141 बताया है।

दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 6 अक्टूबर को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की जांच जारी है और चोरी की बाकी रकम समेत घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। चोरी की रकम में से 20 हजार रुपये नकद, हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल JH18B-3290, बजाज पल्सर 125 सीसी मोटरसाइकिल, दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन । छापामारी दल में राजमहल प्रभाग के पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, तालझारी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक संजीत कुमार मिश्रा समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment