मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच: रांची पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक-पार्किंग प्लान, जानें कौन सा रूट रहेगा बंद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : JSCA अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच को लेकर रांची पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एवं पार्किंग प्लान जारी किया है। मैच के दौरान स्टेडियम और आसपास के इलाकों में यातायात सुचारू रखने, वीवीआईपी और खिलाड़ियों की सुरक्षा तथा दर्शकों की सुविधा के लिए अलग-अलग रूट, ड्रॉप गेट और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

VIP और खिलाड़ियों के लिए अलग रूट

पुलिस के जारी रूट प्लान के अनुसार, मैप में लाल रंग से दर्शाया गया मार्ग इमरजेंसी एंबुलेंस, खिलाड़ियों की टीम बस और वीवीआईपी वाहनों के लिए आरक्षित रहेगा। यह मार्ग शालीमार बाजार की ओर से नॉर्थ गेट और वेस्ट गेट तक पहुंचता है। इस रूट पर सामान्य वाहनों की आवाजाही को लेकर पुलिस के निर्देशों का पालन करना होगा।

ड्रॉप गेट के आगे आम वाहनों की एंट्री बंद

स्टेडियम के आसपास अलग-अलग प्रवेश द्वारों और प्रमुख मोड़ों पर ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे। ड्रॉप गेट के आगे आम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दर्शकों को इन स्थानों से आगे पैदल स्टेडियम की ओर जाने की अनुमति होगी। पुलिस ने लोगों से निर्धारित रूट और ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

इन जगहों पर होगी पार्किंग

दर्शकों और पासधारियों के वाहनों के लिए स्टेडियम के आसपास अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। दर्शकों को उनके आने वाले मार्ग और पास के अनुसार निर्धारित पार्किंग स्थल का इस्तेमाल करना होगा।

प्रभात तारा पार्किंग: दक्षिण और पूर्वी क्षेत्र की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए।

सेंट थॉमस स्कूल पार्किंग: स्टेडियम के पूर्वी हिस्से के नजदीक आने वाले वाहनों के लिए।

हाईकोर्ट और जज पार्किंग एरिया: विशेष पासधारियों और न्यायिक अधिकारियों के वाहनों के लिए।

स्टेडियम नगर पार्किंग और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पार्किंग: पश्चिमी और दक्षिणी मार्गों से आने वाले दर्शकों के लिए।

हेलीपैड पार्किंग: पासधारियों और विशेष अतिथियों के लिए निर्धारित।

ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का करें पालन

रांची पुलिस ने दर्शकों से अपील की है कि मैच के दौरान निर्धारित पार्किंग स्थल और अधिकृत रूट का ही इस्तेमाल करें। ड्रॉप गेट और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन लेकर जाने से बचें। मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आम वाहनों की आवाजाही में बदलाव किया जा सकता है। इसलिए दर्शकों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल तक पहुंचने और वहां से स्टेडियम जाने की व्यवस्था का पालन करना जरूरी होगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment