मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गढ़वा में दूध लेकर जा रहे व्यक्ति को गोली मारी, सीने में लगी गोली; हायर सेंटर रेफर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के गुर्दी गांव में मंगलवार सुबह दूध लेकर जा रहे एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गोली सीने में लगने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल की पहचान गुर्दी गांव निवासी शेख कुदुस अंसारी के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, शेख कुदुस अंसारी राजमिस्त्री का काम करते हैं और साथ में दूध पहुंचाने का काम भी करते हैं। मंगलवार सुबह वह दूध लेकर गढ़वा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गुर्दी पहाड़ के पास गांव के ही कुछ लोगों ने कथित तौर पर उन पर गोली चला दी। गोली सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। इसी रास्ते से गढ़वा काम के लिए जा रहे कुछ लोगों की नजर घायल कुदुस अंसारी पर पड़ी। उन्होंने उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पुराने विवाद को लेकर गोली मारने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों के साथ उनके परिवार का पहले से विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर पहले भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं और कुछ लोगों के जेल जाने की बात भी परिजनों ने बताई है। परिजनों को आशंका है कि इसी पुराने विवाद के चलते मंगलवार सुबह कुदुस अंसारी पर हमला किया गया। हालांकि, गोली चलाने के वास्तविक कारण और आरोपियों की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

घायल से पूछताछ, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर गढ़वा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घायल शेख कुदुस अंसारी से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान, घटना के कारण और गोलीबारी से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment