मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकटों की कालाबाजारी का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने CM से कार्रवाई की मांग की

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : 9 अक्टूबर को रांची में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच से पहले टिकटों की कथित कालाबाजारी को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि टिकटों की बिक्री में गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को मोहरा बनाकर बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की जा रही है।

गरीबों को कतार में खड़ा कर टिकट खरीदवाने का आरोप

बाबूलाल मरांडी के मुताबिक, टिकटों की कालाबाजारी के लिए दिहाड़ी मजदूरों, रेजा-कुलियों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पैसे का लालच देकर लंबी कतारों में खड़ा कराया जा रहा है। आरोप है कि इन लोगों से टिकट खरीदवाने के बाद उन्हें दोगुने और तिगुने दाम पर बाजार में बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कथित धांधली से वास्तविक क्रिकेट प्रेमियों को परेशानी हो रही है और कई लोग टिकट नहीं मिलने के कारण मैच देखने से वंचित हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि टिकटों की कालाबाजारी में शामिल दलालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बाबूलाल मरांडी ने पुलिस-प्रशासन से भी जवाबदेही तय करने और मैच से पहले टिकटों की कथित कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट प्रेमियों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होना चाहिए।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment