मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकट खरीदने का आज आखिरी मौका, शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे काउंटर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेटप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। मैच के टिकट खरीदने का मंगलवार, 6 अक्टूबर को आखिरी मौका है। जेएससीए स्टेडियम के टिकट काउंटर सुबह से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। सोमवार को भारी भीड़ के बीच 4,011 ऑफलाइन टिकट बिके थे, जबकि ऑनलाइन टिकटों का कोटा महज 17 मिनट में ही खत्म हो गया था।

सभी श्रेणियों के टिकट काउंटर पर उपलब्ध

जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडेय के मुताबिक, मंगलवार को भी दर्शक टिकट की सभी श्रेणियों को ऑफलाइन खरीद सकेंगे। इस बार ऑनलाइन टिकटों का कोटा पिछले मुकाबलों की तुलना में कम रखा गया था। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था परीक्षण के तौर पर की गई थी। चूंकि 6 अक्टूबर को टिकट बिक्री का अंतिम दिन है, इसलिए स्टेडियम के काउंटरों पर एक बार फिर बड़ी संख्या में क्रिकेटप्रेमियों के पहुंचने की संभावना है।

10 घंटे तक कतार में खड़े रहे क्रिकेटप्रेमी

सोमवार को टिकट खरीदने के लिए जेएससीए स्टेडियम में सुबह से ही क्रिकेटप्रेमियों की लंबी कतार लग गई थी। कई दर्शकों को टिकट के लिए करीब 10 घंटे तक लाइन में इंतजार करना पड़ा। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिसकर्मी लगातार कतार और भीड़ की निगरानी करते रहे। भीड़ बढ़ने की स्थिति में अव्यवस्था न हो, इसके लिए जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे।

दिव्यांग दर्शकों के लिए अलग कतार की व्यवस्था

टिकट खरीदने पहुंचे दिव्यांग दर्शकों के लिए जेएससीए स्टेडियम में अलग कतार की व्यवस्था की गई थी। इससे उन्हें टिकट लेने में सहूलियत मिली। मैच की तारीख नजदीक आने के साथ ही रांची में भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले को लेकर क्रिकेटप्रेमियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। 9 अक्टूबर को होने वाले इस मुकाबले के लिए अब टिकट खरीदने का ऑफलाइन मौका केवल मंगलवार तक है। ऐसे में टिकट लेने के इच्छुक दर्शकों को शाम 4 बजे से पहले काउंटर पहुंचना होगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment