मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस के एसी कोच से उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : कतरासगढ़ स्टेशन से पहले सोमवार को धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस (13351) के एसी कोच से अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना कतरी नदी ब्रिज के पास की है। धुआं दिखाई देने के बाद ट्रेन को कुछ देर के लिए पुल पर ही रोक दिया गया।

ब्रेक सिस्टम में तकनीकी खराबी की आशंका

जानकारी के अनुसार, ट्रेन कतरासगढ़ स्टेशन की ओर बढ़ रही थी, तभी एसी कोच के पास धुआं दिखाई दिया। अचानक ट्रेन रुकने और कोच से धुआं निकलता देख यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की पुष्टि नहीं हुई है। ब्रेक बाइंडिंग यानी ब्रेक सिस्टम से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण धुआं निकलने की आशंका जताई गई।

कतरासगढ़ स्टेशन पर हुई तकनीकी जांच

सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन को सावधानीपूर्वक कतरासगढ़ स्टेशन लाया गया। यहां संबंधित एसी कोच की तकनीकी टीम ने पूरे सिस्टम की जांच की। जांच के दौरान स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद ट्रेन को करीब 15 मिनट के विलंब से अलेप्पी के लिए रवाना कर दिया गया। घटना के दौरान कुछ समय के लिए यात्रियों में दहशत का माहौल रहा। हालांकि, तकनीकी जांच पूरी होने और ट्रेन के सुरक्षित रवाना होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment