मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर के मानगो थाना पहुंचे SSP, दुर्गापूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शनिवार को मानगो थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की पुलिसिंग व्यवस्था, लंबित मामलों और पुलिस पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की। दुर्गापूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लंबित मामलों और थाना व्यवस्था की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने लंबित कांडों, थाना अभिलेखों और बीट पुलिसिंग व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की भी समीक्षा की। इसके अलावा थाना परिसर, हाजत और सिरिस्ता का निरीक्षण कर साफ-सफाई और रख-रखाव में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। एसएसपी ने अधिकारियों से लंबित मामलों का तेजी से निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर रखने पर जोर दिया।

दुर्गापूजा में सतर्कता बढ़ाने का निर्देश

दुर्गापूजा को देखते हुए एसएसपी ने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने और अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने अड्डेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करने और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। एसएसपी ने थाना पहुंचने वाले आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए। साथ ही थाना आने वाले लोगों के साथ पुलिसकर्मियों को मित्रवत व्यवहार करने और शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment