मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में पैंटोप्राजोल 40 MG की सबसे ज्यादा खपत, CBC सबसे अधिक लिखी जाने वाली जांच

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाली दवाओं और लिखी जाने वाली जांचों से जुड़े आंकड़ों में पैंटोप्राजोल 40 MG टैबलेट की खपत सबसे अधिक दर्ज की गई है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, एसिडिटी और पेट में जलन के उपचार में इस्तेमाल होने वाली इस दवा की हिस्सेदारी 6.1 फीसदी है। इसके बाद एसिक्लोफेनाक-पैरासिटामोल कॉम्बिनेशन 6 फीसदी और ओमेप्राजोल 20 MG कैप्सूल 5.7 फीसदी हिस्सेदारी के साथ शामिल हैं।

पैरासिटामोल और कैल्शियम सप्लीमेंट की भी ज्यादा खपत

आंकड़ों के अनुसार, बुखार और सामान्य दर्द के लिए इस्तेमाल होने वाली पैरासिटामोल 500 MG टैबलेट की हिस्सेदारी 4.7 फीसदी रही। वहीं कैल्शियम और विटामिन D3 की दवाओं की खपत भी अधिक रही। कैल्शियम विथ विटामिन D3 टैबलेट की हिस्सेदारी 4.3 फीसदी दर्ज की गई है। मधुमेह की दवाओं में मेटफॉर्मिन 500 MG की हिस्सेदारी 4.1 फीसदी बताई गई है। इसके अलावा कैल्शियम कार्बोनेट 1250 MG की 3.8 फीसदी और इसी श्रेणी के एक अन्य वैरिएंट की 2.5 फीसदी हिस्सेदारी दर्ज की गई। अमोक्सीसिलिन 500 MG और क्लेवुलैनिक एसिड 125 MG के कॉम्बिनेशन की हिस्सेदारी 3.8 फीसदी रही, जबकि ग्लिम्पिराइड 1 MG की हिस्सेदारी 2.8 फीसदी बताई गई है।

CBC सबसे ज्यादा लिखी जाने वाली जांच

मरीजों की जांच के आंकड़ों में कम्प्लीट ब्लड काउंट (CBC) प्रमुख जांच के तौर पर सामने आया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार CBC की हिस्सेदारी 22.1 फीसदी है। रिपोर्ट में रक्त जांच की कुल हिस्सेदारी 37 फीसदी से अधिक होने का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा डॉक्टरों की ओर से कई अन्य जांचें भी लिखी गईं।

  • LFT (लिवर फंक्शन टेस्ट): 8.4 फीसदी
  • KFT (किडनी फंक्शन टेस्ट): 8 फीसदी
  • इलेक्ट्रोलाइट टेस्ट: 6.5 फीसदी
  • मलेरिया पैरासाइट माइक्रोस्कोपी/रैपिड टेस्ट: 4.5 फीसदी
  • वाइडल टेस्ट: 4.2 फीसदी
  • फास्टिंग ब्लड शुगर: 3.9 फीसदी
  • USG होल एब्डोमेन: 3.5 फीसदी

एक दिन में 1,096 मरीज अस्पताल में भर्ती

अस्पतालों में मरीजों की भर्ती से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 1,096 नए मरीजों को भर्ती किया गया। कुल भर्ती मरीजों की संख्या 2,02,180 बताई गई है। वहीं, पिछले एक दिन में 1,072 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब तक कुल 1,80,840 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

4,902 ई-प्रिस्क्रिप्शन जारी

स्वास्थ्य सेवाओं में पर्चियों के डिजिटाइजेशन की दिशा में भी काम जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक दिन में 4,902 ई-प्रिस्क्रिप्शन जारी किए गए। कुल ई-प्रिस्क्रिप्शन की संख्या 4,33,776 बताई गई है। पैथोलॉजिकल जांच के तहत एक दिन में 12,051 लैब टेस्ट किए गए, जबकि कुल टेस्ट का आंकड़ा 12,57,310 है। इसी अवधि में 1,323 सैंपल कलेक्ट किए गए और कुल सैंपल कलेक्शन 1,05,600 बताया गया है। जरूरी या मुफ्त दवाओं का लाभ भी मरीजों को दिया गया। आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक दिन में 1,488 मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराई गईं, जबकि कुल लाभ लेने वाले मरीजों की संख्या 1,56,473 है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment