मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच और दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी में 9 अक्टूबर 2026 को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच और आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए रांची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बड़े स्तर पर पुलिस बल की तैनाती को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन ने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का आदेश जारी किया है।

6 अक्टूबर तक ड्यूटी पर लौटने का निर्देश

जारी आदेश के मुताबिक, जो पुलिसकर्मी या अधिकारी फिलहाल छुट्टी पर हैं और रांची जिले से बाहर हैं, उन्हें 6 अक्टूबर 2026 की दोपहर तक जिले में वापस लौटकर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए सभी डीएसपी, थाना प्रभारियों और विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मैच और दुर्गा पूजा के दौरान भीड़, यातायात और कानून-व्यवस्था को लेकर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।

अतिरिक्त पुलिस बल की भी मांग

भारत-वेस्टइंडीज मैच और दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए रांची पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग भी की गई है। दुर्गा पूजा के दौरान रांची में बड़ी संख्या में पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। शहर के पूजा पंडालों को अलग-अलग जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाती है। मैच और त्योहार दोनों आयोजनों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अधिकारियों और जवानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए छुट्टियों पर यह रोक लगाई है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment