मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा में सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान, DC मनीष कुमार ने पौधा और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान में जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त प्रकोष्ठ में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके लंबे सेवाकाल और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए आभार जताया। समारोह में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार समेत सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के परिजन मौजूद रहे। उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को पौधा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले देय लाभ से संबंधित आवश्यक कागजात भी सौंपे गए।

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला- DC

उपायुक्त ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ संस्कार और जीवन मूल्यों की शिक्षा देकर समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति जीवन के एक नए चरण की शुरुआत है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी अपने अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को लाभान्वित करते रहेंगे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चाईबासा में खेल प्रतिभाओं का संगम, 17 एकलव्य विद्यालयों के 680 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल

चाईबासा में PM पोषण योजना की समीक्षा, DC ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों को 100% मध्याह्न भोजन देने का दिया निर्देश

मनोहरपुर में पिता को अस्पताल ले जा रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत, पिता घायल

किरीबुरू में सेल अधिकारी के सरकारी आवास में चोरी, 10 लाख के जेवर समेत नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए चोर

चक्रधरपुर के विकास को गति देने में जुटे विधायक सुखराम उरांव, सड़क-बिजली-पेयजल से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस

पश्चिमी सिंहभूम में एक सप्ताह से लापता 3 नाबालिग बच्चियां सकुशल बरामद, दो किशोर हिरासत में

Leave a Comment