मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद के पांडरपाला में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : पांडरपाला स्थित दास बस्ती में बुधवार को सेवा सेतु अभियान के तहत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया। निजी नेत्र अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की आंखों की जांच की गई।

जांच के बाद जरूरतमंदों को इलाज के लिए कूपन

विधायक राज सिन्हा ने बताया कि नेत्र जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को कूपन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कूपन के जरिए संबंधित अस्पताल में सात दिनों तक निःशुल्क इलाज की सुविधा का लाभ लिया जा सकेगा। शिविर का उद्देश्य स्थानीय लोगों को आंखों की जांच और जरूरत पड़ने पर आगे के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।

शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने की भी सुविधा

नेत्र जांच के साथ लोगों की सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष कैंप भी लगाया गया। विधायक ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग केवल आधार कार्ड के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिल सकती है।

मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा बहाल कराने की बात

राज सिन्हा ने कहा कि राज्य के निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के जरिए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सेवा बंद होने के मुद्दे को वह स्वास्थ्य मंत्री के सामने उठाएंगे। उन्होंने इस सुविधा को जल्द बहाल कराने की दिशा में पहल करने की बात कही। शिविर में स्थानीय लोगों ने नेत्र जांच और आयुष्मान कार्ड से जुड़ी सुविधाओं का लाभ लिया।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment