मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में दिनदहाड़े मोबाइल छिनतई, बाइक सवार बदमाश वारदात के बाद फरार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल उलीडीह थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौका मिलते ही मोबाइल छीनकर भागे बदमाश

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार बदमाश युवक के पास पहुंचे और मौका मिलते ही उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद दोनों तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गए। अचानक हुई छिनतई की घटना से आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस अब बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान की कोशिश

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से जानकारी ली। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि बाइक सवार बदमाशों की पहचान की जा सके। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

एक ही दिन छिनतई की दो घटनाएं

बुधवार को जमशेदपुर में छिनतई की एक अन्य घटना भी सामने आई। सोनारी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। एक ही दिन में सामने आई इन घटनाओं के बाद पुलिस अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सक्रिय छिनतई गिरोहों की तलाश में जुटी है। दोनों मामलों में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment