मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रिम्स कर्मचारी आज प्रशासनिक भवन का करेंगे घेराव, ओल्ड पेंशन समेत कई मांगें

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रिम्स प्रीत कर्मचारी संघ के नेतृत्व में रिम्स कर्मचारी आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन का घेराव करेंगे। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में ओल्ड पेंशन सिस्टम लागू करना, नियुक्ति प्रक्रिया और सेवा शर्तों को लेकर नियमावली बनाना शामिल है। प्रदर्शन में नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के भी शामिल होने की बात कही गई है।

24 से 28 सितंबर तक काला बिल्ला लगाकर किया था काम

कर्मचारियों के अनुसार, मांगों को लेकर उन्होंने 24 से 28 सितंबर तक काला बिल्ला लगाकर काम किया। उनका कहना है कि इसके बावजूद सरकार और रिम्स प्रबंधन की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं की गई। कर्मचारियों ने कहा कि कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इसी को लेकर अब प्रशासनिक भवन के घेराव का कार्यक्रम तय किया गया है।

इन मांगों को लेकर प्रदर्शन

रिम्स कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करना, नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट नियम बनाना और कर्मचारियों की सेवा शर्तों के लिए नियमावली तैयार करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि मांगों के समाधान के लिए वे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है असर

प्रदर्शन में नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के शामिल होने की संभावना के कारण रिम्स की नियमित स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी होने की आशंका है। अब कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद सरकार और रिम्स प्रबंधन की ओर से उनकी मांगों पर क्या कदम उठाया जाता है, इस पर नजर रहेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment