मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिंदल मॉल फायरिंग केस: 3 फरार आरोपियों पर 1–1 लाख का इनाम, पुलिस ने जारी की तस्वीरें

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी मामले में पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फरार तीन आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित करते हुए उनकी तस्वीरें जारी की हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी लगातार ठिकाना बदल रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आरोपियों के बारे में कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को जानकारी दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

26 सितंबर को रेस्टोरेंट में हुई थी गोलीबारी

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे सोनारी के बिंदल मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट में तीन युवकों ने जानलेवा फायरिंग की थी। इस घटना में चार लोग घायल हुए थे। मामले में सोनारी थाना कांड संख्या 80/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 111(2)(b), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने जिन आरोपियों पर इनाम घोषित किया है, उनमें अजित मंडल, मोहन यादव और एक अज्ञात युवक शामिल हैं। अजित मंडल सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप, छायानगर का निवासी बताया गया है, जबकि मोहन यादव सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर, ग्वाला बस्ती का रहने वाला है। तीसरे आरोपी की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी

पूर्वी सिंहभूम पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं। मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता देते हुए विशेष टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आरोपियों से जुड़ी कोई भी जानकारी सीधे वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय या संबंधित थाना को दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment