मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में 23 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी से विवाद के बाद फंदे पर मिला शव

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्मनगर में सोमवार रात 23 वर्षीय युवक संजय तांडी की मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, संजय ने करीब तीन-चार महीने पहले सोनारी निवासी सोमा कर्मकार से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों कदमा में साथ रह रहे थे। परिवार का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

विवाद के बाद पत्नी के घर छोड़ने की बात

परिजनों के मुताबिक, करीब तीन-चार दिन पहले एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद सोमा घर छोड़कर चली गई और वापस नहीं लौटी। बताया गया कि वह डिमना इलाके के एक हॉस्टल में रह रही थी। संजय कथित तौर पर पत्नी को फोन कर घर लौटने के लिए समझाता था। परिजनों के अनुसार, फोन व्यस्त मिलने के कारण वह परेशान रहता था। इसी दौरान उसे पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंध होने का शक भी होने लगा था।

रात में कमरे में गया था संजय

परिजनों के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 से 11 बजे संजय सोने की बात कहकर अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी मां ने खिड़की से उसे फंदे पर देखा और परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

दोनों पक्षों के आरोपों की पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी संजय की पत्नी को भी दी गई। वहीं, पत्नी की ओर से मृतक के परिजनों पर संजय को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। संजय के परिवार की ओर से बताया गया कि वह घरों में पेंट करने का काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। मौत के पीछे की परिस्थितियों को समझने के लिए परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment