मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव; अस्पताल में हंगामे की सूचना

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घुठिया गांव में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान छछन्दों घुठिया निवासी कुल्ली तुरी के पुत्र रोहित कुमार तुरी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक के मौजूद नहीं होने पर परिजनों और ग्रामीणों के हंगामे की सूचना है।

परिजन युवक को लेकर पहुंचे अस्पताल

जानकारी के अनुसार, रोहित कुमार तुरी को फंदे से लटका देखकर परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने पर परिजन और ग्रामीण नाराज हो गए और हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

मौत के कारणों की जांच कर रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment