मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला रोड रोलर, 102 पाइप कुचले; 5 हजार का जुर्माना

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज और कर्कश आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अभियान के दौरान पुलिस ने 102 मॉडिफाइड साइलेंसर पाइप जब्त किए। कार्रवाई की जद में आए वाहन चालकों से 5-5 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। जब्त किए गए मॉडिफाइड साइलेंसरों को ट्रैफिक पुलिस ने साकची थाना के बाहर सड़क पर रखा। इसके बाद रोड रोलर चलाकर सभी 102 पाइपों को नष्ट कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य मॉडिफाइड साइलेंसर के इस्तेमाल पर रोक लगाना और वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करना बताया गया है।

तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण और राहगीरों को परेशानी

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए जाने के बाद बाइक से निकलने वाली आवाज सामान्य से काफी अधिक हो जाती है। इससे सड़क पर अनावश्यक शोर बढ़ता है और आसपास के लोगों, पैदल राहगीरों तथा दूसरे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस का कहना है कि वाहन में कंपनी द्वारा निर्धारित मानकों से अलग बदलाव कर तेज आवाज पैदा करने वाले साइलेंसर का इस्तेमाल यातायात व्यवस्था के लिए भी समस्या पैदा करता है।

मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों पर कार्रवाई जारी

जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़क पर चलने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच के दौरान ऐसे साइलेंसर मिलने पर उन्हें जब्त करने के साथ जुर्माना और नियमानुसार अन्य कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में ऐसे बदलाव न करें, जिनसे अनावश्यक शोर या सड़क पर दूसरों को परेशानी हो।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment