मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

18 हजार की रिश्वत लेते CBI ने CCL के दो क्लर्कों को पकड़ा, पेंशन-CMPF भुगतान से जुड़ा मामला

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और CMPF भुगतान के लिए परेशान पूर्व CCL कर्मी की शिकायत पर धनबाद CBI ने कार्रवाई की है। CBI की टीम ने शुक्रवार को CCL कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई करते हुए दो क्लर्कों को कथित तौर पर 18 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा। CBI की टीम इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार के नेतृत्व में करीब 11:30 बजे गोविंदपुर परियोजना कार्यालय पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान CMPF डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज को पकड़ा गया।

पेंशन और CMPF भुगतान से जुड़ा है मामला

मामला जनता नगर निवासी रसूल जमा से जुड़ा है। वह सर्वे विभाग से करीब सात महीने पहले सेवानिवृत्त हुए हैं। आरोप है कि पेंशन और CMPF भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के नाम पर दोनों क्लर्क उनसे रिश्वत की मांग कर रहे थे। काफी समय तक प्रक्रिया पूरी नहीं होने और कथित रिश्वत मांग से परेशान होकर रसूल जमा ने धनबाद CBI कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद बनाया ट्रैप

शिकायत मिलने के बाद CBI ने पहले आरोपों का सत्यापन किया। इसके बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट दिए गए थे। CBI के अनुसार, जैसे ही शिकायतकर्ता ने कथित तौर पर 18 हजार रुपये दोनों क्लर्कों को दिए, पहले से मौजूद CBI अधिकारियों ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया।

दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी

गिरफ्तारी के बाद CBI की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। कार्रवाई की जानकारी सामने आने के बाद गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में हलचल मच गई। मामले में CBI की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। रिश्वत लेने के आरोपों से जुड़े साक्ष्यों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment