मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

25 सितंबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे मंत्री

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 25 सितंबर को होगी। बैठक दोपहर 3 बजे प्रोजेक्ट भवन में आयोजित की जाएगी। करीब एक महीने बाद होने वाली इस कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और फैसले लिए जाने की संभावना है।

मंत्रिमंडल सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

बैठक को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक, 25 सितंबर को दोपहर 3 बजे प्रोजेक्ट भवन में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी।

कई अहम प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला

करीब एक महीने के अंतराल के बाद होने वाली इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखे जा सकते हैं। हालांकि, बैठक के एजेंडे और प्रस्तावित फैसलों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। कैबिनेट की बैठक के बाद लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग की ओर से जारी की जाएगी।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment