PM के 40,000 करोड़ के ऐलान पर बोले पप्पू यादव, “आज से पूर्णिया विकास की नई गाथा रचेगा”

Rupa Kumari | September 15, 2025 | 04:04 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के पूर्णिया जिले में 40,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन भी करेंगे, जिससे सीमांचल और कोसी क्षेत्र को नई गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर : शराब दुकान के खिलाफ सड़क पर उतरे बस्तीवाले, किया जोरदार प्रदर्शन

पप्पू यादव का ट्वीट

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने इस मौके को अपने संकल्प और समर्पण का परिणाम बताया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा : प्रणाम पूर्णिया! चुनाव पूर्व लिया हर संकल्प ससमय पूर्ण करना परम लक्ष्य! आज से पूर्णिया आसमान में उड़ान भरेगा, विकास की नई गाथा रचेगा। बीस साल दूर था, लेकिन एक वर्ष तीन माह में सेवा समर्पण से समग्र प्रगति का प्रयास किया। यह अनवरत जारी रहेगा। प्रणाम पूर्णिया, सलाम पूर्णिया, जोहार पूर्णिया!

मखाना किसानों को लाभ

पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना की भी घोषणा करेंगे। पप्पू यादव ने कहा कि यह निर्णय मखाना किसानों के लिए बड़ा वरदान साबित होगा। उन्होंने इसे सीमांचल-कोसी क्षेत्र की प्रगति का प्रतीक बताते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया।

Share this news

संबंधित खबरें