बोकारो में पुलिस नाके से XUV लेकर भागा चालक, पीछा कर पकड़ा तो मिली 1080 कैन बीयर

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो : अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पिंड्राजोरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चास कॉलेज के पास वाहन जांच के दौरान एक महिंद्रा XUV को रोकने की कोशिश की। चालक पुलिस नाका तोड़कर वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के बिरसा बासा के पास वाहन को पकड़ लिया। तलाशी में XUV से 45 कार्टन में रखी 1080 कैन हायवर्ड्स बीयर बरामद हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल की ओर से चास की तरफ जा रही एक XUV में भारी मात्रा में बीयर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पिंड्राजोरा पुलिस ने चास कॉलेज के पास विशेष वाहन जांच शुरू की थी। इसी दौरान संदिग्ध XUV वहां पहुंची।

यह भी पढ़ें : जामताड़ा-पटना रूट के यात्रियों के लिए राहत, 13 दिसंबर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानें शेड्यूल

नाका तोड़कर भागा चालक, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

पुलिस के अनुसार, टीम ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय पुलिस नाका तोड़ दिया और तेज रफ्तार से भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया। कुछ दूरी पर सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के बिरसा बासा के पास XUV को पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसके अंदर 45 कार्टन में कुल 1080 कैन हायवर्ड्स बीयर मिली। पुलिस ने बीयर की खेप के साथ महिंद्रा XUV को भी जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बीयर को बिना वैध अनुमति के ले जाया जा रहा था।

वाहन मालिक, चालक समेत 3 पर FIR

मामले में पिंड्राजोरा थाना कांड संख्या 109/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने वाहन मालिक, चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बीयर की खेप कहां से लाई गई थी और इसे चास में किसे पहुंचाया जाना था।

संबंधित खबरें