Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना–हावड़ा–पटना स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है। ट्रेन संख्या 02024/02023 अब 13 दिसंबर 2026 तक चलेगी। इस फैसले से जामताड़ा समेत इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
हर रविवार चलेगी पटना-हावड़ा स्पेशल
रेलवे के मुताबिक ट्रेन संख्या 02024 पटना–हावड़ा स्पेशल का परिचालन 4 अक्टूबर से 13 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। इस अवधि में ट्रेन के कुल 11 फेरे निर्धारित हैं। वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02023 हावड़ा–पटना स्पेशल भी इसी अवधि में प्रत्येक रविवार को चलेगी और कुल 11 फेरे पूरे करेगी।

टाइम टेबल और ठहराव में नहीं होगा बदलाव
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि स्पेशल ट्रेन को पहले से निर्धारित समय-सारणी, मार्ग और ठहरावों के अनुसार ही चलाया जाएगा। यानी यात्रियों के लिए ट्रेन के परिचालन पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। त्योहारी सीजन में बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगी।
यह भी पढ़ें : गुवा गोलीकांड के शहीदों को CM हेमंत सोरेन का नमन, बोले- बलिदान से जुड़ी है झारखंड की अस्मिता
जामताड़ा के यात्रियों को भी मिलेगी सुविधा
पटना और हावड़ा के बीच चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का लाभ जामताड़ा स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी मिलेगा। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच अतिरिक्त सेवा उपलब्ध होने से सीट मिलने की संभावना और यात्रा की सुविधा बेहतर हो सकती है। रेलवे के इस फैसले से जामताड़ा और आसपास के यात्रियों को त्योहारी सीजन में आवागमन के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिल गया है।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।


