गोड्डा: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बुनकरों की समस्याएं सुनी, समाधान का दिया आश्वासन

Rupa Kumari | September 13, 2025 | 02:26 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, गोड्डा : पुराना थाना भवन परिसर में आयोजित संगठन सृजन अभियान के बाद महगामा विधायक और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रेशम नगर भगैया गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बन रहे सिल्क कपड़ों और मधुबनी पेंटिंग के उत्पादन की जानकारी ली।

बुनकरों ने उठाए अपनी समस्याएं

मंत्री और अन्य नेताओं के समक्ष बुनकरों ने अपनी परेशानियों और आवश्यकताओं को रखा। इस अवसर पर एआईसीसी प्रभारी रामचंद्र खूंटिया, पूर्व खूंटी सांसद काली चरण मुंडा समेत अन्य नेताओं ने बुनकरों को आश्वस्त किया कि उनके हुनर को उचित सम्मान और मेहनत का सही मूल्य दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : रांची-पूर्णिया हवाई सेवा शुरू: इंडिगो 17 सितंबर से कोलकाता के रास्ते उड़ान भरेगी

मंत्री ने दिया भरोसा

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा, बुनकर समाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत रीढ़ है। कांग्रेस पार्टी हमेशा बुनकरों के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव कदम उठाएगी।

स्थानीय समुदाय का उत्साह

कार्यक्रम में स्थानीय बुनकर समुदाय ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई और अपनी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की।

Share this news

संबंधित खबरें